Friday, January 7, 2022

इन तीनो को एक साथ लेने से क़ब्ज़ ऐसी जड़ से ख़त्म होगी की बैठते ही पूरा पेट साफ़

 

क्या आप जानते हो, कि वर्तमान के समय में जितनी भी परेशानियाँ एंव बीमारी हो रही है उनमें से 90 प्रतिशत सिर्फ़ हमारे पेट के साफ़ नहीं रहने के कारण होती है। मतलब कि आधी से ज्यादा बीमारी का कारण मात्र पेट है लेकिन अगर इसी को साफ़ रखा जाए, तो मानव की सभी तकलीफें दूर हो जाएगी। आज के इस दौर में व्यस्त जीवनशैली और खान पान की गलत आदतों के कारण कई लोग पेट से संबंधित किसी ना किसी रोग से पीड़ित है। जैसे पेट में गैस बनना, एसिडिटी, पेट में दर्द और जलन होना। इन सब के अतिरिक्त और एक परेशानी है जिससे कई लोग परेशान रहते है, वो है पेट सही से साफ़ ना होना जो कब्ज़ का रोग कहलाता है। सुबह सवेरे अच्छे से पेट साफ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है, लेकिन समय के साथ इंसान की हर बात बदल बदलती जा रही है, फिर चाहे सोना, उठना-बैठना बात यहां तक कि खान-पान भी काफी बदल सा गया है।Image result for कब्ज

समय की कमी कहें या व्यस्तता, हम अपने खानपान का ध्यान नहीं रख पाते जिस वजह से अपच की समस्या होने लगती है। हमारा पेट सही ढंग से साफ नहीं हो पाता जो शरीर के लिए बहुत हीं हानिकारक होता है। इस वजह से जलन या डकार जैसी समस्या होती है. दरअसल आज हम आपको पेट साफ करने और गैस के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। बता दें कि कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसके उपयोग से आप अपच जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं। हमारे अनियमित खानपान की वजह से कब्ज और गैस जैसी समस्या हर 10 में से चार व्यक्तियों में जरूर मिल जाएगी। आप लोगों की इसी समस्या को देखते हुए हम आज आपको एक ऐसा आसान सा नुस्खा बताएंगे जिससे आप कब्ज जैसी बीमारी से बहुत ही आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। दोस्तों कब्ज का अगर समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह आगे चलकर आपको और भी बहुत सारी बीमारियां दे सकती है। चलिए जान लेते हैं इससे बचने का ऐसे उपाय के बारे में की आपकी क़ब्ज़ जड़ से ख़त्म हो सकती है।कब्ज होने के कारण :कब्ज कई तरह का हो सकता है। जैसे कभी-कभार होने वाला कब्ज, क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन (कब्ज बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर), यात्रा या उम्र से संबंधित कब्ज। कब्ज में हमारी आंतें मल को छोड़ नहीं पातीं। ऐसा कई वजहों से हो सकता है, मसलन, खानपान में अचानक आया बदलाव, यात्रा, उम्र, गर्भावस्था आदि।Image result for कब्जखानपान में किसी भी तरह का बदलाव कब्ज का कारण बन सकता है, जैसे अचानक बहुत ज्यादा तैलीय खाना खाने या वजन घटाने के लिए खाने पर नियंत्रण करने की वजह से भी कब्ज हो जाता है। इसके अतिरिक्त यदि आप बहुत ज्यादा वसायुक्त चीजें पसंद करते हैं या शराब और कॉफी पीते हैं तो भी कब्ज के शिकार हो सकते हैं।कुछ लोग बहुत कम पानी पीते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि दिन में दो गिलास पानी पी लें तो भी उनका काम चल जाएगा, लेकिन इससे हमारे पाचन तंत्र और शरीर की जरूरतें पूरी नहीं होतीं।क्या आप रोजाना कसरत करते हैं? रोजाना न सही, सप्ताह में चार दिन तो करते होंगे। नहीं? पाचन तंत्र के बिगड़ने या कब्ज होने की यह सबसे बड़ी वजह है। शारीरिक व्यायाम के अभाव में हमारा मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है। मेटाबॉलिज्म के कमजोर पड़ते ही हमारी पाचन क्रिया गड़बड़ हो जाती है।कुछ दवाओं के सेवन से भी कब्जियत हो जाती है। ज्यादातर मामले पेन किलर्स की वजह से देखने को मिले हैं। कुछ विटामिन और आयरन की खुराक से भी यह समस्या हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर से राय लेकर आप इन दवाओं के साथ स्टूल सॉफ्टनर दवाएं ले सकते हैं।