घर में काम करते समय अक्सर महिलाओं को जलने की प्रॉब्लम आती है। कई बार किसी गर्म चीज पर हाथ लग जाता है तो कभी तेल गिर जाता है। ऐसे में असहनीय दर्द होता है और हाथों पर जलने के निशान पड़ जाते हैं। आज आपको कुछ एेसे घरेलू उपाय बताएंगें जिससे आप जलन के दर्द और निशान से छुटकारा पा सकते है।
जलने पर क्या करें-
जले हुए स्थान को साफ और ठंडे पानी से धीरे-धीरे धोएं। हो सके तो जले हुए अंग पर नल से धीरे- धीरे पानी गिरने दें। संभव हो तो सिल्वरेक्स या बरनोल का लेप लगाएं। प्राथमिक उपचार के तौर पर जले हुए अंग पर सोफरामाइसिन भी लगा सकते हैं। इसके बाद मरीज को जल्द से जल्द चिकित्सक को दिखाएं। चिकित्सक की सलाह के मुताबिक दवाओं का सेवन करें। इसके अलावा अगर आपके पास एलोवेरा जेल या एंटीबायोटिक क्रीम है तो उसे जले हुए भाग पर लगा सकते हैं। एलोवेरा घाव भरने के साथ ही त्वचा को ठंडक भी देता है। घाव के ऊपर ढीली पट्टी या न चिपकने वाली पट्टी बांध लें और हवा से रखें ताकि दर्द कम हो। घाव गहरा है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ऐसे में आपको त्वचा प्रत्यारोपण की भी जरूरत पड़ सकती है। जख्म के थोड़ा सूखने पर सूखी पट्टी को ढीला करके बांधें, ताकि गंदगी और संक्रमण न फैले। सांस नहीं चल रही हो तो सीपीआर दें।