Friday, January 7, 2022

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए कैल्शियम की कमी है, समय रहते जान जाइये वरना

 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में एक कैल्शियम भी है जो शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हड्डियों को और दांतो की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी पोषक तत्व है। हर किसी को एक दिनभर में कैल्शियम की एक निश्चित मात्रा की जरूरत होती है। एक स्वस्थ्य मनुष्य को दिन भर में 1000 से 1200 मिली ग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को पूरे दिन में 1200 से 1300 मिली ग्राम कैल्शियम की आवश्कता होती है। आजकल न सिर्फ बूढ़ों में बल्कि जवान और बच्चों में भी कैल्शियम की काफी कमी देखी जा रही है। हम बता रहे हैं कुछ लक्षण जिनसे आप जान पायेंगे कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है।

Image result for कैल्शियम की कमी

1. हड्डियों में कमजोरी कैल्शियम हड्डियों के बनने में मदद करता है और इसकी कमी होने पर इसका पहला लक्षण हड्डियों पर दिखाई देता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। कैल्शियम कमी से उम्र के साथ आस्टियोपेरोसिस का होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
2. मांसपेशियों में खिंचाव मसल्स के निर्माण में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इसका सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है और उनमें खिंचाव होने लगता है। इसकी कमी से खासतौर पर जांघों और पिंडलियों में असहनीय दर्द होता है। 3. नाखूनों का कमजोर होनाImage result for कैल्शियम की कमी

आपके नाखून भी एक तरह की हड्डियां ही होती हैं इन्हें भी बढ़ने और मजबूत होने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम की कमी से नाखून कमजोर होने लगते हैं और आसानी से टूट जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखूनों पर सफेद निशान दिखने लगते हैं। 4. दांतों का कमजोर होना शरीर में मौजूद 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और कैल्शियम की कमी से दांतों में दर्द और झनझनाहट होने लगती है और दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं। छोटे बच्चों में कैल्शियम की कमी से दांत देर से निकलते हैं। 5. थकान कैल्शियम की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द रहने की वजह से शरीर में थकान होने लगती है। इस वजह से नींद न आना, डर लगना और तनाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं। महिलाओं में बच्चे के जन्म के बाद अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है और वे थकान महसूस करने लगती हैं।6. मासिक धर्म में अनियमितताImage result for कैल्शियम की कमी

महिलाओं में कैल्शियम की कमी की वजह से मासिक धर्म देर से और अनियमित तौर पर होता है। मासिक धर्म से पहले कैल्शियम की कमी के कारण ज्यादा दर्द होता है और खून भी ज्यादा आता है। कैल्शियम महिलाओं के गर्भाशय और ओवेरियन हार्मोन्स के विकास में मदद करता है। 7. जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना कैल्शियम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा ये श्वसन तंत्र ठीक रखता है और आंतों के संक्रमण को रोकता है। कैल्शियम की होने पर व्यक्ति जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगता है। 8. बालों का झड़ना बालों के विकास में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं। अगर आपको ऐसी समस्या है तो ये शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकती है।Image result for कैल्शियम की कमी