Friday, January 7, 2022

दिखें ये 7 संकेत, तो जान लें कि आपके किडनी में है स्टोन

 आज के समय में दुनियाभर में किडनी के मरीज दिनों-दिन बढ़ते जा रहे है। वह मेडिकल साइंस की बात करें तो इसे क्रॉनिक कि़डनी डिजीज कहते है। इस बीमारी को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए 8 मार्च को पुरी दुनिया में वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। आज किडनी दिवस में जानिए ऐसे संकेतो के बारें में जिससे आप खुद को फिट रख सके।

Image result for किडनी में है स्टोन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक, 13 प्रतिशत पुरुषों और सात प्रतिशत महिलाओं में गुर्दे की पथरी की समस्या पाई जाती है। आईएमए के अनुसार, पूरे दिन में तरल पदार्थो का सेवन बढ़ाने से गुर्दे की पथरी के बार-बार होने का जोखिम आधा रह जाता है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता। गलत खान-पान व जरुरत से कम पानी पीना किडनी की पथरी का अहम कारण है। शरीर में पानी की कमी किडनी की पथरी का मुख्य कारण है। यूरिक एसिड (मूत्र का एक घटक) पतला करने के लिए पर्याप्त पानी चाहिए होता है और ऐसा न होने पर मूत्र अधिक अम्लीय बन जाता है। यह अम्लीय किडनी की पथरी बनने का कारण होता है। किडनी की पथरी गोल्फ की एक गेंद के रूप में बड़ी हो सकती है। यह एक क्रिस्टल जैसी संरचना होती है। जिसमें असहनीय दर्द होता है।

Image result for किडनी में है स्टोन

अगर आप किडनी के स्टोन से बचना चाहते है, तो इन संकेतो को ध्यान रखें। जिससे आप इसकी पहचान कर जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें। जानिए इन संकेतों के बारे में। किडनी की पथरी से पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है, जो कुछ मिनटो या घंटो तक बना रह सकता है। इसमें दर्द के साथ जी मिचलाने तथा उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। यदि मूत्र संबंधी प्रणाली के किसी भाग में संक्रमण है तो इसके लक्षणों में बुखार, कंपकंपी, पसीना आना, पेशाब आने के साथ-साथ दर्द होना आदि भी शामिल हो सकते हैं मूत्र में रक्त भी आ सकता है।Image result for किडनी में है स्टोन

1. पेशाब में खून जो लोग इस समस्या से ग्रसित होते है। इन लोगों को यूरीन अक्सर गुलाबी, लाल या भूरे रंग का आने लगता है। जो कि आगे चलकर स्टोन बढ़ जाता है। जिसके कारण मूत्रमार्ग ब्लॉक हो जाता है, जिसके कारण यूरिन जाते समय खून के टिग्नेस आ सकते हैं। 2. हमेशा फीवर बना रहना किडनी स्टोन होने पर अक्‍सर तेज बुखार और ठंड लगने की समस्‍या बनी रहती है। इसका कारण मूत्र पथ के संक्रमण (या यूटीआई) की संभावना बढ़ जाती है। अगर ऐसा होतो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 3. हो रही हो बैठने में परेशानी अगर आपको बैठने में परेशानी हो रही है, तो यह किडनी में स्टोन होने के कारण हो सकता है, क्योंकि किडनी स्‍टोन के बड़े या काफी उत्तेजक होने पर उस क्षेत्र पर दबाव पड़ने के कारण होता है।