अाज कल काफी देखा जाता है कि हर किसी को बीपी की परेशानी ज्यादा होती है अौर इस बीमारी के बारे में पता भी नहीं चलता है। इसी बजह से बीपी को साइलेंट किलर माना जाता है। यह बगैर कोई सिम्पटम्स दिखाए धीरे-धीरे आपको अंदर से कई गंभीर बीमारियों का शिकार बनाता जाता है। इसमें ब्लड सर्कुलेशन लो या हाई हो जाता है अौर एेसे होना अापके लिए खतरे से भी कम नहीं है। अगर आप बीपी को कंट्रोल करने की दवा ले लेकर थक चुके हैं और कोई दूसरा अल्टरनेटिव तलाश रहे हैं, तो यहां एक एक्सपर्ट के जरिये बाताएं गए अासान टिप्स जिससे अापको इस परेशानी से अाराम मिल सकता है।
नींबू पानी
अापको अगर बीपी की शिकायत है तो रोज अापको एक गिलास नींबू पानी पीएं। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीअॉक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को सही करते है अौर नींबू पानी पीने से विटामिन सी इम्युनिटी को बढ़ाता है।
नमक कम खाएं
नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे बीपी बढ़ने का खतरा रहता है। अगर अापको बीपी की शिकायत है तो रोज 3 ग्राम से ज्यादा की मात्रा का सेवन ना करें।