Friday, January 7, 2022

नहीं दूर हो रही है घर से कलह व अन्य परेशानियां, तो अपनाइए ये आसान उपाय

 


दुनिया में हर कोई चाहता है कि वो अपने पार्टनर के साथ एक खुशहाल और शांतिप्रिय जीवन व्यतीत करें। लेकिन ऐसे खुशनसीब लोग बहुत कम ही होते हैं जिनका वैवाहिक जीवन उनके मन मुताबिक चले। वर्ना अक्सर कपल्स में आपसी विवाद व किसी न किसी कारण वश कलह होता ही रहता है। ऐसे में व्यक्ति का जीवन बेहद कठिन हो जाता है, क्योंकि जिससे आप प्यार करते हैं उन्ही के साथ हमेशा झगड़ा करना शायद दुनिया का कोई इंसान नहीं चाहेगा।


ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे बताते हैं कि अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारिक व असरदार उपाय बताते हैं जिन्हे आज़माने से कुछ ही दिनों में न केवल घर का कलह बल्कि और भी कई परेशानियां दूर होती नज़र आएगी।

केसर
रोज़ाना केसर भिगाएं और उसे अपनी नाभि पर व अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से मन और मस्तिष्क शांत रहता है। इसके अलावा आप रोज़ाना केसर युक्त दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

केले का पेड़
गुरुवार यानी की बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ का पूजन करें और फिर गरीबों में केले का दान करें। साथ ही विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करना भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।