इलायची स्वादिष्ट होती है। आमतौर पर इसका उपयोग खाने के पदार्थों में किया जाता है। इलायची छोटी और बड़ी दो प्रकार की होती है। छोटी इलायची कड़वी, शीतल, तीखी, लघु, सुगन्धित, पित्तकर, और रूक्ष होती है तथा वायु (गैस), कफ (बलगम), अर्श (बवासीर), क्षय (टी.बी.), विषदोष, बस्तिरोग (नाभि के नीचे का हिस्सा), कंठ (गले) की बीमारी, मूत्रकृच्छ (पेशाब करने में कष्ट या जलन होना), अश्मरी (पथरी) और जख्म का नाश करती है। बड़ी इलायची तीखी, रूक्ष, रुचिकारी, सुगन्धित, पाचक, शीतल और पाचनशक्तिवर्द्धक होती है। यह कफ, पित्त, रक्त रोग, हृदय रोग, विष दोष, उल्टी, जलन और मुंहदर्द तथा सिर के दर्द को दूर करता है। जिस तरह से तुलसी को जडी बूटियों और औषधियों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है, उसी तरह इलायची को मसालों में सर्वोपरि माना जाता है।
इलायची भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है, सुगंध और मजबूत स्वाद के कारण इलाइची का इस्तेमाल परंपरागत भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। यह न केवल स्वाद देता है बल्कि इलायची के कई स्वास्थ्य लाभ भी है, जो इसे पसंदीदा मसाला बनाते है। वैसे तो इलाइची को कभी भी खाया जा सकता है, लेकिन सुबह-सुबह 1 इलाइची का सेवन और ऊपर से गुनगुना पानी या गुनगुना दूध पीने से आपको बहुत फायदा दे सकता है। आपने कभी ना कभी इलाइची का सेवन जरुर किया होगा| इलाइची का ज्यादातर इस्तेमाल घर के किचन में खाना बनाते समय गरम मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| यह खाने को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाता है| इसमें भरपूर मात्रा में कैल्श्यम, विटामिन, आयरन इत्यादि तत्व मौजूद होते है| जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है| आज हम आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे है| की रोजाना खाली पेट एक इलाइची खाकर गर्म पानी पीने से शरीर को क्या लाभ होते है|
सुबह खाली पेट इलाइची खाने के फायदे :
वजन को तेजी से कम करे : अगर आप अपने शरीर का वजन काफी तेजी से घटाना चाहते है| तो रोजाना सुबह खाली पेट एक इलाइची खाकर एक ग्लास गर्म पानी पिए| इससे शरीर में काफी तेजी से मेटाबोलिस्म बढ़ता है| जो शरीर के वजन को तेजी से कम करता है|ब्लड सर्कुलेशन : रोजाना एक इलाइची खाकर गर्म पानी पीने से शरीर में रक्त साफ़ होता है| साथ ही ब्लड सर्कुलेशन शरीर में सही से चलने लगता है|स्किन, क़ब्ज़ और पेट की समस्या : सुबह खाली पेट रोजाना एक इलाइची खाकर एक ग्लास गर्म पानी पीने से चेहरे पर निखार आता है| साथ ही स्किन, क़ब्ज़ और पेट से जुडी समस्याए जड़ से समाप्त हो जाती है|इलाइची खाने के 20 अद्भुत फायदे पाचन में सुधार करता है : इलायची पेट में गैस्ट्रिक रस के नियमित उत्सर्जन में मदद करता है। अम्लता के मामलों में एसिड को संतुलित रखता है। पेट की बीमारी से पीड़ित लोगो के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है, इलायची पेट की ऐंठन और हिचकी से राहत भी दिला सकता है।मूत्र संक्रमण का इलाज करता है : इलायची एक मूत्रवर्धक है और पेशाब को बढ़ाने में मदद करता है। यह मूत्र पथ के संक्रमण को भी ठीक कर सकता है।मुंह की समस्याओं से बचाता है : यह दांत और गम संक्रमण के इलाज में मदद कर सकता है। इलायची का सबसे आम लाभ यह है कि यह मुंह को ताज़ा रखने में मदद करता है।