हर मां को ये डर सताता है कि कहीं उसके बेटे या बेटी के सिर में जुएं ना हो जाएं । बचपन में ये डर सबको सताता है । जुएं ट्रासफरेबल होते हैं, वो एड तो याद ही होगा आपको जहां मिले दो सिर जुओं को मिला नया घर, यानी ये एक सिर से दूसरे सिर में पहुंचने में बस थोड़ा ही समय लेते हैं । एक ही कंघी, एक ही बिस्तर, तकिया, तौलिया आदि इस्तेमाल करने वालों को ये समस्या कभी भी हो सकती है । जुएं एक बार पड़ जाएं तो बड़ी मुश्किल हो जाती है । 3 से 12 वर्ष की आयु में बच्चों के सिर में जुओं की समस्या देखी जाती है, लेकिन ये किसी भी आयु में परेशान कर सकती है । आज जानिए इन्हें जड़ से खतम करने के घरेलु नुस्खे ।
क्यों होती हैं जुएं और इससे कैसे बचें ?
जुएं पड़ने के बाद क्या करें ये तो हम आपको आगे बताएंगे लेकिन पहले ये जान लें कि इनके पैदा होने के पीछे क्या वजह है । बालों में गंदगी, सफाई ना करना, हफ्तों तक बालों को ना धोना या फिर किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रहना जिसके सिर में ऑल्रेडी जूं हैं, आपको भी जुंओं की समस्या हो सकती है । इनसे बचने का एक ही तरीका है अपने बालों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और कंघी, तौलिया, बिस्तर और तकिया शेयर ना करें। आगे जानिए जुएं होने पर कौन से घरेलु उपाय अपनाए जा सकते हैं ।
लहसुन
जुएं सिर पर पड़ जाएं तो खुजली से इंसान परेशान हो जाता है । महंगे शैंपू भी इन पर बेअसर ही रहते हैं । ऐसे में घरेलु उपाय आपको फायदा पहुंचा सकते हैं । लहसुन की 8 से 10 कलियों को लेकर उसका पेस्ट बना लें अब इसमें 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं । इस पेस्ट को पूरे स्कैल्प पर लगा दें और आधें घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें, एक सॉफ्ट कॉम्ब की मदद से बालों को संवार लें ।
कपड़े धोने का साबुन
बचपन में कपड़े धोने के साबुन से सिर उन सभी ने धोया होगा जिनके सिर में जुओं ने अपना घर बनाया होगा। कपड़े धोने के साबुन में पाए जाने वाले तत्व जुओं पर असरदार साबित होते हैं । इस साबुन से बाल धोने से पहले बालों में बेबी ऑयल लगा लें । अब पतली कंघी से बालों को कंघी करें । अब साबुन से अच्छी तरह रगड़कर बालों को गुनगुने पानी से धो दें । रात को सोते हुए सफेद सिरका से स्कैल्प की मसाज जरूर करें ।