आंखे शरीर का सबसे कमजोर हिस्सा है जिसकी देखभाल बेहद जरुरी होता हैं लेकिन फिर भी आज के ज़माने के लोग अपनी आँखों का ख्याल नहीं रख पाते है. आज के ज़माने के लोग कम्प्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही करने लगी है। इतना ही नहीं अब तो ऑफिस में भी ज्यादा काम कम्प्यूटर पर ही होता है।
आँखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ तरीके
अपने टीवी या कंप्यूटर की स्क्रीन को ज्यादा पास से न देखें क्योंकि टीवी या कंप्यूटर को ज़्यादा पास से देखने से आँखों पर बुरा असर पड़ता है और अगर आप टीवी या कंप्यूटर में कुछ देख रहे है तो इनकी स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम ही रखें जिससे इसका ज्यादा बुरा असर आपकी आंखों पर न पड़े।
अक्सर देखा गया है की ज़्यादा तर लोग रात के समय डिम रोशनी में पढ़ते है लेकिन शायद आप नहीं जनते होंगे की डिम या धीमी रोशनी में पढ़ने से आँखों में स्ट्रेन बढ़ता है जिसकी वजह से आपकी आँखे कमज़ोर हो सकती है।आज के ज़माने में ज़्यादा तर मनुष्य कंप्यूटर पर काम करता है और काफी देर तक काम करता रहता है लेकिन ज़्यादा समय कंप्यूटर के सामने काम करने से भी आँखों पर बुरा सर पड़ता है इसीलिए काम के दौरान हर 20 मिनट में अपनी आंखों को थोड़ा रेस्ट दें।