सोना हर किसी को पसंद होता है। सोने से हमारे शरीर को आराम मिलता है और साथ ही साथ दिमाग भी शांत रहता है। सोना किसे पसंद नहीं होता है। यदि हमें किसी दिन ज्यादा सोने को मिल जाए तो हमारी खुशी तो दोगुनी हो जाती है। सोने का सबसे ज्यादा फायदा हमारे फेस को ही मिलता है। इसी नींद को ब्यूटी स्लीप कहते हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी स्लीप के कुछ ऐसे तरीके जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे के ग्लो को दोगुना बढ़ा सकती हैं।
कुछ भी पीने से पहले जरूर सोचें
कुछ भी पीने से पहले दस बार जरूर सोचना चाहिए क्योंकि जिस तरह अच्छी नींद के लिए जितना भोजन लेना जरूरी है उतना ही जरूरी आपकी ड्रिंक भी होती है। जब भी आप बाहर जाए तो थोड़ी-थोड़ी समय पर ही नारियल पानी, नींबू पानी या फिर ग्लूकोज पिए। ऐसा करने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार नहीं होंगे और सेहत के साथ-साथ चेहरे की स्किन पर भी अच्छा असर दिखेगा। पानी हमारे लिए सबसे जरूरी चीज़ होता है इसलिए पानी ज्यादा से ज्यादा पियें।
सोने से पहले मेकअप को साफ करें
बहुत लोगों की यह आदत होती है कि सोने से पहले मेकअप को बिना साफ किए ही सो जाते हैं लेकिन ऐसा करने से आपके चेहरे की स्किन खराब हो सकती है। इसलिए बेड पर जाने से पहले मेकअप को जरूर साफ करना चाहिए और सोने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन करना जरूरी होता है।
फेस को तकिए से बचाएं
सोते समय अक्सर हम लोग कई बार तकिए को ऐसे रखते हैं कि सुबह उठते ही तकिए के कवर के निशान फेस पर पड़ जाते हैं। ऐसा करने से तकिए की रगड़ स्किन को नुकसान पहुचा सकती हैं। इसलिए जब भी सोए तकिए को ऐसे रखें कि आपका फेस रगड़ से बच सके।