Friday, January 7, 2022

कान पर दिखाई देने लगे बाल, तो हो जाएं सावधान

 मित्रों इस सृष्टि में कुछ भी होता है, उसका संकेत हमे पहले ही मिल जाता है, इसी तरह से अगर हमारे शरीर में कोई भी अंग पर कुछ तिल, मसा, उंगलियों के नाखूनों का साफेद होना, कान पर बाल का होना या फिर सीने पर बाल को होना आदि किसी न किसी के संकेतक माने जाते है, इन सभी का कोई न कोई संकेत होता है पर हमे इस संबंध में ज्ञात नही होता है कि आखिर इसके क्या मायने है पर आज हम कुछ ऐसी बातो का खुलासा करने वाले है जिसे आप जानकर हैरानी में पड़ जायेगें।

Image result for कान पर दिखाई देने लगे बाल

अक्सर हम अपने आस-पास बहुत से ऐसे लोगों को देखते हैं, जिनके कानों पर बाल होते हैं | कानों के बाल कुछ लोगों के हल्के-फुल्के होते हैं, जबकि कई लोगों के कानों पर इनकी मात्रा ज्यादा होती है | वास्तव में कानों के बाल किसी को नहीं सुहाते हैं | ये खुद को तो बुरे लगते ही हैं, देखने वाले को भी ठीक नहीं लगते हैं | मतलब ये पूरी शक्ल सूरत को बिगाड़ कर रख देते हैं | यहाँ एक संदेह हम सभी के मन में आता है की, सभी के कानों पर बाल नहीं होते हैं, कुछ ही लोगों के कानों पर बाल होते हैं, अर्थात यह सामान्य इंसानी स्थिति नहीं है |Image result for कान पर दिखाई देने लगे बाल

बिलकुल सही है, कानों पर बाल आने की समस्या कुछ ही लोगों में होती है | प्राचीन समय में इसे एक अनुवांशिक समस्या के तौर पर देखा जाता था, और आज भी ऐसा देखने को मिलता है की कानों पर बाल की समस्या अक्सर पारिवारिक पृष्टभूमि से ही जुडी होती है | हालाँकि नवीनतम शोध में यह बात भी हमारे सामने आ चुकी है कि, कानों पर बाल का आना सिर्फ अनुवांशिक ही नहीं हो सकता है | जिन लोगों के कान पर बाल हैं, कोई जरुरी नहीं है कि उनके पिताजी के कानों पर भी होंगे ही | अत्यधिक धूम्रपान, शराब के सेवन, और शरीर में किसी रोग के कारणवस होने वाले हार्मोनल परिवर्तन कि वजह से भी आपके कानों पर बाल आ सकते हैं |

हालिया दौर में एक शोध के अनुसार सबसे ज्यादा कानों पर बाल आने कि समस्या सिगरेट का धुंआ खींचने वाले लोगों में दिख रही है, अर्थात आप भी धूम्रपान की आदतों से मजबूर हैं तो इस समस्या के शिकार हो सकते हैं | कारण जो भी हो, कानों पर बाल आना आपके व्यक्तित्व के आकर्षण को कम करता है | कुछ लोगों के कानों मे इतनी ज्यादा मात्रा में बाल होते हैं की, सबसे पहले नजर कानों के बालों पर ही जाती हैं | आइये आज आपकी कानों के बाल के बारे में जानकारी को बढ़ाते हैं, और जानते हैं कि, कानों के बाल के बारे में ज्योतिशास्त्र क्या कहता है ? कानों पर अनचाहें बालों का होना सिर्फ सौंदर्य से जुडी हुई समस्या है, या इससे अन्य परेशानी या समस्या हो सकती है ? इस के बारे में विज्ञानं का क्या दृष्टिकोण है ?