कभी-कभी अंडरआर्म्स का कालापन आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। अंडरआर्म्स का काला होना ज्यादा तर शेविंग, वैक्सिंग और बहुत अधिक मात्रा में डिओड्रेंट के इस्तेमाल के कारण होता है। जो बाद में ये काले दाग का कारण बनने लगते है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इसके कालेपन को दूर नहीं किया जा सकता है बल्कि आप कुछ घरेलू उपाय के जरिए इसे खत्म कर सकती हैं, ऐसे में, नीचे कुछ उपाय बताए जा रहे हैं, जो निम्न हैं-
नींबू और चीनी
नींबू के रस में चीनी को डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इस घोल को रूई की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं और एक घंटे के लिये छोड़ दें। यह तरीका हर तहर की त्वचा पर आजमाया जा सकता है।
आलू
आलू एक नेचुरल ब्लीच है। आप चाहें तो प्रतिदिन नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें। ऐसा करने से कालापन कम होगा।
बेकिंग सोडा और हल्दी
एक चम्मच बेसन और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें. इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पानी की मदद से इसे गाढा पेस्ट तैयार करें। अब काले बगलों पर इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो कर साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन के अंतराल में एक बार जरूर करें।
चंदन, हल्दी और तुलसी
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप चंदन, हल्दी और तुलसी इन तीनों का पैक बना कर लगा सकती हैं। इसका असर आपको हफ्ते भर में दिखाई देने लगेगा। इसके लिए आप चंदन, गिरह की हल्दी और 8 पत्ते तुलसी इन सभी को किसी पत्थर पर घिस लें। अब इस पेस्ट को सोते समय अंडरआर्म्स में लगा कर सो जाएँ, और इसे सुबह धुलें। रात भर लगा छोड़ने से यह उस जगह की कालिमा को आसानी से साफ कर देता है। भले ही आपको कुछ दिन तक रात में लगा कर सोने में कठिनाई होगी, लेकिन 15 दिनों में यह खुद साफ हो जाएगा।