मोच आना जिसे इंग्लिश में leg sprain या ankle sprain के नाम से जानते हैं एक बहुत ही आम जोड़ों से जुडी समस्या है जो किसी को भी किसी भी समय हो सकती हैं| मोच आने पर आपके पैरों के लिगामेंट्स जरुरत से ज्यादा खींच जाते हैं जिससे उनको क्षति पहुँचती है जिसके फलसवरूप उस जगह पर तेज दर्द और सूजन हो जाती है और आपका चलना फिरना बहुत ही मुश्किल हो जाता है| मोच के कई कारण हो सकते हैं जैसे अधिक भर उठाने से पैर का मुड़ना या फिर चलते दौड़ते समय अचानक से पैर का जरुरत से जयादा मुड जाना| कुछ लोग तो एक ही पैर में बार बार मोच आने से भी परेशान रहते हैं| दोस्तों, यदि आपकी मोच हलकी फुलकी है तो आप उसे घरेलु नुस्खे और प्राकर्तिक उपचार के उपाय अपनाकर ठीक कर सकते हैं| आम तौर पर आपको १-2 दिन में आराम मिल जाता है| लेकिन यदि आपको कुछ दिनों बाद भी आराम न मिले और दर्द और सुजन आपकी सहन से बहार हो रहे हैं तो किसी अच्छे हड्डियों के डॉक्टर से मिलना ही समझदारी होगी|