Friday, January 7, 2022

पैसों की तंगी से चाहिए छुटकारा तो बाथरूम में ऐसे रखें नीले रंग की बाल्टी

 वास्तु शास्त्र में दिशाओं के साथ घर में रखी चीजें और उनके उपयोग के तरीकों से भी भाग्य और दुर्भाग्य आता है। विशेषकर बाथरूम में रखी बाल्टी व्यक्ति की किस्मत चमका सकता है।

Image result for नीले रंग की बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार सफाई का स्थान होने के कारण बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा निवास करती है, इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए और इसका दरवाजा हमेशा बंद होना चाहिए ताकि इसकी नकारात्मकता घर में प्रवेश ना कर पाए। लेकिन शायद आपको पता ना हो कि यहां अगर एक खास रंग की बाल्टी, एक खास तरीके से रखी जाए तो आपको कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।Image result for नीले रंग की बाल्टी

ज्योतिष की इस शाखा में रंगों का भी विशेष महत्व माना जाता है। नीले रंग को इसमें शुभता और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। नीला रंग शीतलता और असीम (कभी ना खत्म होने वाला, जिसका ना कोई आदि और ना कोई अंत हो) होने का भी एहसास देता है। आकाश भी नीले रंग ही है, जब आप आंखें दौड़ाते हैं तो आपको आसमान का कोई ओर और छोर नजर नहीं आता। नीले रंग की इन विशेषताओं के कारण वास्तु में आर्थिक समस्याएं दूर करने के लिए इसका प्रयोग करना महत्वपूर्ण माना गया है। अगर आपके घर में लगातार आर्थिक तंगी रहती है, पैसे आते हों लेकिन रुक ना पाते हों तो ऐसे में अपने बाथरूम में नीले रंग की एक बाल्टी रखें।Image result for नीले रंग की बाल्टी

इसका ध्यान रखें कि यह कभी खाली नहीं होना चाहिए। इसमें थोड़ी मात्रा में या आधी बाल्टी पानी भरकर रखें। लेकिन इस पानी में भी सफाई का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। इसलिए प्रतिदिन नीली बाल्टी के इस पानी को बदलते रहें। यूं भी देखा जाए तो कई दिनों से जमा पानी डेंगू और चिकुनगुनिया जैसे मच्छरों को बुलावा देता है, जाहिर है अगर ऐसा हो गया तो आपकी अर्थिक स्थिति सुधरने की बजाय और खराब ही होगी। ऐसे में खुश रहने की आप कल्पना भी कैसे कर सकते हैं!Image result for नीले रंग की बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार भी पानी से भरकर बाथरूम में नीली बाल्टी रखना तभी फलदायी होगा जब आप इसमें सफाई का ध्यान रखें। इसलिए अगर आप इस नियम का पालन करते हुए नीली बाल्टी अपने बाथरूम में रखेंगे, तो जहां आपके घर खुशहाली आएगी, वहीं कुछ ही दिनों में आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होने लगेंगी। व्यापार-व्यवसाय के नए लाभकारी स्रोत मिलेंगे, बिगड़े काम बनने लगेंगे, नौकरी पेशा वालों को सफलता और प्रोन्नति मिलेगी।