Thursday, January 6, 2022

सुबह खाली पेट खाएं मुनक्का, एक सप्ताह एक अंदर दिखेगा हैरान कर देने वाले फायदें

 


मुनक्का के आपने कई फायदें सुना होगा लेकिन इसके आश्चर्यजनक फायदें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि खाली पेट मुनक्का खाने से आपको इसके कई हैरान करने वाले फायदें होते हैं।Image result for सुबह खाली पेट खाएं 7 मुनक्का

मुनक्का को आयुर्वेद में एक महान औषधि माना गया है। इसे आयुर्वेद में द्राक्षा कहा जाता है और प्रसिद्ध शक्तिवर्धक टॉनिक द्राक्षासव इसी बड़ी दाख यानी मुनक्का से बनता है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगो, पेट के रोग, खून की कमी, कमज़ोरी आदि की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। इसकी तासीर गर्म होती है। ये कई रोगों की दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए इसका औषध में विशेष स्थान माना जाता है।Image result for सुबह खाली पेट खाएं 7 मुनक्का

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ अबरार मुलतानी बताते हैं कि इसमें पाए जाने वाले अनेक गुण हमें बीमारियों से दूर रखने मे मदद करते है। मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम की बहुलता होती है। मुनक्का खाने में जितना स्वादिष्ट भी है और सेहत के लिए फायदेमंद भी। आंखों की रोशनी बढ़ती है मुनक्का को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर अच्छे से चबाएं। इससे आँखों की रौशनी को तेज होती है और आंखों की बीमारियां दूर हो जाती हैं।Image result for सुबह खाली पेट खाएं 7 मुनक्का

गले की बामारियां दूर होती हैं
7 से 10 मुनक्का रात को पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह भीगे हुए मुनक्का को नाश्ते में लें। इससे गले की खराश और नजले से आराम मिलता है। इस उपाय को आप हफ्ते में दो से तीन दिन अवश्य अपनाएं। खून बढ़ता है रात को सोते समय लगभग 7 या 12 मुनक्का को धोकर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर मुनक्का के बीजों को निकालकर इनको अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून बढ़ता है। इससे खून साफ भी होता है । इम्यूनिटी बढ़ती है सुबह 7 से 10 मुनक्का को 2 अंजीर के साथ दूध में उबालकर ले ऐसा करने से शरीर हष्ट पुष्ट बना रहता है और शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है।