Friday, January 7, 2022

सुबह उठते ही भूल से भी इन चीजों को करने से बचें, दिनभर हो सकता है नुकसान

 


सुबह सवेरे उठकर आप क्‍या करते हैं, अपना चेहरा आईने में देखते हैं, सीधे अपने घर के वॉशरूम का रूख करते हैं, भगवान को प्रणाम करते हैं या फिर कुछ और करते हैं । इनमें से आप जो भी काम करते हैं फिलहाल उसे करना बंद कर दें । सुबह सवेरे आप जो भी काम करते हैं उसके बुरे या नकारात्‍मक प्रभाव आपके पूरे दिन के कामकाज पर असर डालते हैं । ये आपको मानसिक रूप से दिन भर परेशान कर सकते हैं, या आपको पूरे दिन भर का तनाव दे सकते हैं । जानिए आपको सुबह-सुबह क्‍या नहीं करना चाहिए ।


माने बड़े-बुजुर्गों की बातें
सुबह सवेरे उठकर कई तरह के काम करने की सलाह दी जाती है । भूमि प्रणाम, भगवान का नाम लेना, ईश्‍वर के मंत्रों का जाप करना, बड़ों का आशीर्वाद लेना वगैरह-वगैरह । घर के बड़े बुजुर्ग अकसर ही ऐसी सलाह देते हैं । कई बार आपने उन्‍हें यह कहते हुए भी सुना होगा कि ये मत करो वरना दिन भर परेशान रहोगे, या दिन भर खाना-पीना तक नहीं मिल पाएगा । दरअसल हमारे बुरे दिन की वजह हमारी गलतियां ही होती हैं ।

इन बातों की है मनाही
शास्‍त्र कहते हैं ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले व्‍यक्ति को जीवन में कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता । इस समय भगवान की भक्ति करनी चाहिए । इस समय शारीरिक संबंधों को वर्जित माना गया है । सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाना पाप की श्रेणी में आता है । ऐसे व्‍यक्ति नकारात्‍मकता से भर जाते हैं, उनके अंदर मौजूद पॉजिटिव एनर्जी का खात्‍मा होता है ।