Friday, January 7, 2022

लगातार बढ़ती गर्मी में लूज मोशन से बचने के लिए अपनाएं ये 6 कारगर तरीके

गर्मी बढ़ने के साथ ही पेट की समस्या लाजिमी है। इंफेक्शन होने से हालत बहुत ही खराब हो जाती है। ऐसा देखा गया है कि गर्मी के दिनों में लूज मोशन ऑफिस से छुट्टी लेने का आम बहाना होता है। दरअसल, बहाना ही नहीं, यह समस्या भी आम ही होती है। यही वजह है कि इसका असर व्यक्तिगत जीवन पर तो पड़ता ही है, आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी इससे अछूती नहीं रहती। यह अलग बात है कि पेट के ठीक न होने से ऑफिस तो ऑफिस, घर में भी आप परेशान हो जाते हैं। आइए, हम यहां ऐसे कुछ नुस्खों की चर्चा करने जा रहे हैं जिससे आपका पेट गर्मी में ‘कूल’ रहेगा.Image result for लूज मोशन

इन उपायों से पेट रहेगा कूल…नो मोशन लूज !
कच्चा पपीता
लूज मोशन की स्थिति में कच्चा पपीता भारी राहत लेकर आता है। यह पेट दर्द और मरोड़ से भी निजात दिलाता है। दस्त रोकना है तो कच्चा पपीता को कद्दूकस पर घिस लें और पाने में डालकर लगभग 10 मिनट उबाल लें। फिर इसी पानी को दिन में तीन से चार बार सेवन करें, लाभ मिलेगा।
सरसों के बीजImage result for लूज मोशन
इससे लूज मोशन में राहत मिलती है। सरसों के बीज को पानी में रखकर एक घंटे छोड़ दें। बाद में इस पानी को पी लें, लूज मोशन से आराम मिलेगा।
अनार
अनार के सेवन से दस्त रुक जाता है। अनार के दाने के सेवन से या रस पीने से भी दस्त में आराम मिलता है।Image result for लूज मोशन
चाय पत्ती
चाय पत्ती दस्त रोकने में बेहद कारगर होता है। एक छोटी चम्मच चायपत्ती खाकर पानी पी लेने से दस्त से तुरंत आराम मिल जाता है।
नीम्बू पानी
पानी में नमक, नींबू और चीनी के मिश्रण को पीने से पेट हल्का और साफ़ रहता है। इससे दस्त में भी आराम मिलता है।Image result for लूज मोशन
सौंठ
यह पाचनशक्ति को बढ़ता है। एक कप छाछ में आधी चम्मच सौंठ मिलाकर दिन में तीन-चार बार सेवन करने से लूज मोशन से रहत मिलती है।