Friday, January 7, 2022

प्रेशर कुकर के इस्तेमाल में होने वाली इन 5 गलतियों से बचें



 प्रेशर कुकर को इस्तेमाल करना हालांकि आसान है, लेकिन इसके इस्‍तेमाल के दौरान अक्सर आप अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है।Image result for प्रेशर कुकर

प्रेशर कुकर के इस्तेमाल में होने वाली गलतियां
प्रेशर कुकर में खाना बहुत जल्दी पकने के कारण लोग इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। साथ ही प्रेशर कुकर में खाना जल्दी ही नहीं पकता बल्कि खाने के पौष्टिक गुण, जैसे विटामिन और मिनरल भी बरकरार रहते हैं, जो अन्य खाना बनाने के तरीके में खो जाते हैं। हालांकि प्रेशर कुकर को इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान अक्सर आप कुछ गलतियां कर देते हैं। जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। आइए ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जानकारी लेते हैं।Image result for प्रेशर कुकर

कुकर को जबरदस्ती खोलना
अक्सर लोग प्रेशर निकलने का इंतजार नहीं करते और उसे जबरदस्ती खोलने लग जाते हैं। इसलिए जब तक प्रेशर कुकर में भाप है, उसे जबरदस्ती खोलने कि कोशिश ना करें, वर्ना आप जल भी सकते हैं। जब आप ढक्कन खोलने लगें, तो उसे अपने चेहरे से दूर रखकर खोलें, क्योंकि इसमें से बहुत गर्म भाप निकलती है।Image result for प्रेशर कुकर

बिना पानी के कुकर का इस्तेमाल
प्रेशर कुकर के इस्तेमाल का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। इसमें खाना पकाने से पहले, ध्यान दें कि थोड़ा बहुत पानी अवश्य हो, क्योंकि खाना बनाने के कई तरीकों में पानी की जरूरत पड़ती है। साथ ही इस बात की ध्यान दें कि हमेशा कुकर में ⅔ भाग से ज्यादा पानी ना डालें, क्योंकि भाप को जमा होने के लिए जगह की जरूरत होती है। दरारों वाले प्रेशर कुकर का इस्तेमाल
प्रेशर कुकर को इस्तेमाल करने से पहले जांच लें कि इसमें कहीं गड्ढा या दरारें तो नहीं है। इसके अलावा, पहले का बचा हुआ भोजन भी साफ करें। जिस प्रेशर कुकर में दरारें है, वे नुकसानदायक साबित हो सकते है, क्योंकि इसमें से गर्म भाप निकलकर आपको जला भी सकती हैं।