नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से आपका All Ayurvedic में स्वागत है आज हम आपको सिर्फ़ 3 हफ़्तों तक गुड और चना सेवन करने से जो 12 फ़ायदे होने उनके बारे में बताएँगे। गुड और चना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और दोनों ही अपने आप में पूर्ण भोजन है। लेकिन जब गुड और चने को मिलाकर खाया जाता है तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।खासतौर से पुरुषों के लिए तो यह जबरदस्त लाभ करते हैं और शरीर के लगभग सभी पोषक तत्वों को पूरा करते हुए बहुत अधिक ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं। भारत में अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने का शौक होता है. लेकिन यदि आपको सेहत भी बनाये रखनी है और मीठा भी खाना है तो गुड़ एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। गुड़ का भारतीय संस्कृति में अपना महत्व है। गुड़ और चीनी दोनों गन्ने के रस से बनते हैं. लेकिन चीनी बनाते वक़्त उसमें मौजूद आयरन तत्व, पोटैशियम गंधक, फ़ास्फ़रोस और कैल्शियम आदि तत्व नष्ट हो जाते हैं. लेकिन गुड़ के साथ ऐसा नहीं होता।
हड्डियां मजबूत बनाना : चना और गुड़ खाने से, हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। डिप्रेशन : गुड़ और चना लेने से, आप तनाव से बच सकते हैं, इसमें अमीनो एसिड, ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन शामिल हैं, यही वजह है कि ये तनाव कम करता है और यह अवसाद से बचने में मदद करता है। याददाश्त बढ़ाना : गुड और चना में विटामिन B6 होता है जिससे दिमाग की ताकत बढ़ती है और याददाश्त तेज होती है। तनाव : गुड़ चना में अमीनो एसिड्स, ट्रिप्टोफेन और सेरोटोनिन होते हैं जिससे टेंशन कम होती है तथा यह डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है। चेहरे की चमक : इसमें जिंक होता है। जिस कारण यह चेहरे की चमक बढ़ाने मे मदद करता है।दाँत : गुड और चना में फास्फोरस होता है जिससे दांत मजबूत होते हैं। पुरुषों की त्वचा : गुड के साथ चना खाने से शरीर के जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं तथा इससे पुरुषों की त्वचा और भी ज्यादा निखरती है।
गुड़ के 8 चमत्कारी फायदे : रक्त साफ़, पाचन क्रिया, गैस की समस्या, पेट को ठंडक, मेटाबोलिज्म : गुड़ पाचन क्रिया को सही रखता है। गुड़ शरीर का रक्त साफ़ करता है और मेटाबोलिज्म ठीक करता है। रोज़ एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की समस्या नहीं होती। जिन लोगों को गैस की परेशानी है वो रोज़ लंच या डिनर के बाद थोड़ा गुड़ ज़रूर खाएं। एनीमिया : गुड़ आयरन का मुख्य स्त्रोत है. इसलिए यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है. खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रूरी है।